गिलगाल यरदन नदी को पार करके प्रतिज्ञा किए हुए देश में प्रवेश करने के बाद इस्राएलियों का पहला पड़ाव था। गिलगाल में परमेश्वर ने अपने लोगों से कहा, “मैंने मिस्र की नामधराई तुम्हारे ऊपर से दूर कर दी है।” मिस्र में दास होने के कारण जो पीड़ा, लज्जा और अपमान उन्होंने सहा था, वह दूर कर दिया गया था।
यहीं से इस्राएल के लोग प्रतिज्ञा की हुई भूमि पर अधिकार करने के लिए अपनी विजय की यात्रा शुरू करने वाले थे। प्रतिज्ञा किया हुआ देश हमारे लिए मसीह में मिली विरासत की ओर संकेत करता है। मसीह में हमारी विरासत के इस प्रतिज्ञा किए हुए देश में हमारा पहला पड़ाव ऐसी जगह होना चाहिए जहाँ हम यह जानें कि मसीह में हमारे पिछले जीवन की सारी पीड़ा, लज्जा और अपमान दूर कर दिया गया है।
यहीं से हम उन सभी बातों को प्राप्त करने और उनमें चलने के लिए अपनी विजय की यात्रा शुरू करते हैं जिन्हें परमेश्वर ने हमारे लिए उपलब्ध कराया है।
इस संदेश में हम विश्वासियों को परमेश्वर द्वारा नामधराई को दूर किए जाने और पीड़ा, लज्जा तथा अपमान से छुटकारा पाने का अनुभव करने की ओर ले जाते हैं। पवित्र आत्मा के अभिषेक के द्वारा परमेश्वर लज्जा के बदले दुगना सम्मान और भ्रम के स्थान पर आनन्द देता है।
मिस्र की नामधराई को अपने ऊपर से दूर किए जाने को ग्रहण करें!
इस संदेश के साथ इस सामर्थी, प्रेरणादायक तथा व्याख्यात्मक शिक्षा की निःशुल्क ऑडियो (MP3) और वीडियो, प्रिंट करने योग्य PDF संदेश रूपरेखा, संदेश की टिप्पणियाँ, चर्चा प्रश्नों सहित लघु समूह अध्ययन मार्गदर्शिका तथा प्रस्तुति स्लाइड्स उपलब्ध हैं। ये सभी संसाधन (संदेश PDF, संदेश MP3, संदेश वीडियो और संदेश प्रस्तुति) व्यक्तिगत अध्ययन, लघु समूहों, बाइबल अध्ययन एवं प्रार्थना समूहों, स्थानीय कलीसियाओं, सम्मेलनों, बाइबल कॉलेजों आदि में निःशुल्क उपयोग के लिए उपलब्ध हैं।
Complete Sermon Video:
{ccconsent}{/ccconsent}